फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the erosion does not stop, the Sharda river will meet with the drain, the situation will become dire

Pilibhit News: कटान न रुका तो नाले से मिल जाएगी शारदा नदी, हालात हो जाएंगे भयावह

Sun, 23 Jul 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
If the erosion does not stop, the Sharda river will meet with the drain, the situation will become dire
शारदा नदी किनारे कटान रोकने को बंबू क्रट लगाने का शुरू हुआ काम । संवाद
पूरनपुर। जलस्तर कम होने के बाद शारदा नदी के तेजी से कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। करीब तीन एक एकड़ फसल नदी में समा गई। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड ने शनिवार को फिर से बंबूक्रेट लगाने का काम शुरू कर दिया। नदी जिस तेजी से कटान कर रही है, उससे एक-दो दिन में कच्चा रास्ता काटकर नदी के नाले से मिल जाने की आशंका है। इसे लेकर गांव राहुलनगर और चंदिया हजारा के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात को जलस्तर कम होने के बाद बृहस्पतिवार से नदी तेजी से कटान कर रही है। शनिवार को भी कटान की गति तेज रही। तपन हलधर, शंभू सरकार, प्रेम मंडल की तीन एकड़ गन्ना की फसल नदी में समा गई है। प्रधान वासुदेव कुुुंडू ने बताया कि अगर इसी गति से कटान होता रहा तो एक-दो दिन में कच्चा रास्ता काटकर नदी नाले से मिल जाएगी। इससे राहुलनगर, चंदिया हजारा में कृषि भूमि का कटान तेज हो जाएगा। आबादी को भी खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से कराए जा रहे काम जलस्तर बढ़ने पर मंगलवार को बंद कर दिए थे। शनिवार को बाढ़ खंड के अफसरों ने कटान रोकने के लिए फिर से बंबूक्रेट लगवाने शुरू कर दिए हैं। इससे कटान की गति थमने की उम्मीद है। पूर्व प्रधान कुमुद रंजन राय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तेजी से हो रहे कटान को रोकने के लिए ठोस इंतजाम कराने को कहा है। उनका कहना है कि कटान न रुका तो क्षेत्र में तबाही मच जाएगी। करीब 20 हजार लोगों को बेघर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed