{"_id":"62bdec8be5417b603134bdd8","slug":"if-the-attacking-lawyer-does-not-appear-the-attachment-will-be-done-pilibhit-news-bly4899726110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावर अधिवक्ता नहीं हुए हाजिर, तो कुर्क की कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावर अधिवक्ता नहीं हुए हाजिर, तो कुर्क की कार्रवाई तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कचहरी में 20 जून को पांच अधिवक्ताओं समेत अज्ञात लोगों ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता और जमानत को आए आरोपी अधिवक्ता पर हमला कर दिया था। मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी तक अधिवक्ता पुलिस की पहुंच से दूर है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को सीओ सिटी के साथ पुलिस ने अधिवक्ताओं के घरों के बाहर डुगडुगी बजाकर हाजिर नहीं होने पर कुर्की प्रक्रिया करने का एलान किया है।
पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राहुल सक्सेना अधिवक्ता हैं। आरोप था कि दो दिन पहले राहुल सक्सेना ने अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर की। इससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए और बवाल करने लगे। पुलिस ने राहुल सक्सेना को हिरासत में ले लिया था। इस बाद माहौल शांत हो गया। 20 जून को राहुल सक्सेना जमानत के लिए कचहरी पहुंचे थे। इस पर दूसरे समुदाय के अधिवक्ताओं ने राहुल सक्सेना और उनके अधिवक्ता पर हमला कर दिया था। जिसकी राहुल सक्सेना ने एससी एसटी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। राहुल सक्सेना के अधिवक्ता सूरजपाल गौतम की तहरीर पर मोहम्मद जावेद एडवोकेट, विधि छात्र इमरान चिश्ती, तारिक अली बेग, नदीम कुरैशी एडवोकेट, नाहिद खां एडवोकेट समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस ने आरोपियों के हाजिर नहीं होने पर कुर्क प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को सीओ सिटी सुनील दत्त ने शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह के साथ उनके घरों के बाहर कुर्की का डुगडुगी बजवाकर एलान किया है।
सभी अधिवक्ताओं के खिलाफ गुरुवार को 82 सीआरपीसी के तहत मुनादी की कार्रवाई की गई है। इसके बाद कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
पुलिस ने तीन आरोपियों के घर किए कुर्क
बीसलपुर। डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एसडीएम आरके राजवंशी की मौजूदगी में गुरुवार को गांव रसायाखानपुर में तीन गैंगस्टर के आरोपियों के घर कुर्क किए हैं। कुर्की की कार्रवाई से पहले ग्रामीणों को मामले की सूचना दी गई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि रसिया खानपुर निवासी सदीक कुरैशी आरिफ और तस्लीम पिछले काफी समय से गिरोहबंद एवं सामाजिक क्रियाकलाप अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे हैं। काफी प्रयास के बाद भी जब इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई तो पुलिस ने कोर्ट से इन आरोपियों के घरों को कुर्क करने की अनुमति ली और गुरुवार को इन तीनों आरोपियों के घरों को कुर्क कर लिया है।