फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If SP wants to win then workers should strengthen their respective booths

Pilibhit News: सपा को जिताना है तो अपना-अपना बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता

Sat, 09 Sep 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
If SP wants to win then workers should strengthen their respective booths
शहर के जिला सपा कार्यालय पर नवनियुक्त सपा महिला कार्यकारिणी व  मौजूद जिलाअध्यक्ष ।
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार सपा के आगे भाजपा टिक नहीं पाएगी। सपा की जीत के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

कमलेश शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा काला धन वापस लाने और महंगाई से निजात दिलाने का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन उसके सारे वादे धरे रह गए। गरीब, मजदूर, किसान परेशान हैं। पढ़-लिखकर नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान महिला सभा की नगर कार्यकारिणी भी घोषित की गई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, अंजु सक्सेना, विट्टो देवी, उषा कश्यप, नीला दास, सावित्री देवी, नगराध्यक्ष सुमन लता, सचिव मंजू कश्यप, मानसी शुक्ला, रानी देवी, वीना शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed