फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If a middleman is found at the centre, action will be taken against the person in charge.

Pilibhit News: केंद्र पर बिचौलिया दिखा तो प्रभारी पर होगी कार्रवाई

Sun, 03 Mar 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
If a middleman is found at the centre, action will be taken against the person in charge.
पीलीभीत। गेहूं खरीद को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि केंद्र प्रभारी केंद्र समय से पहुंचकर ई-पॉस मशीन पर अपनी हाजिरी सुबह नौ बजे दर्ज कराएं। केंद्र पर यदि बिचौलिया दिखा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी वीके शुक्ला ने बताया कि जिले में अलग-अलग एजेंसी के 145 केंद्र खोले गए हैं, जबकि अब तक 4700 किसानों के पंजीकरण किए जा चुके हैं, जबकि पिछले साल इस समय तक 2102 किसान पंजीकृत थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तैयारी को लेकर जिला प्रबंधकों से भी जानकारी ली। कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के बैठने की पूरी व्यवस्था रखें। केंद्र पर बिचौलियों का प्रवेश किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर केंद्र प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ अभियोग भी पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी कर्मचारी सुबह नौ बजे ई-पॉस मशीन पर उपस्थिति दर्ज कराएं। अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया के अलावा एजेंसियों के जिला प्रबंधक और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed