फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband attacked wife with knife and injured her in pilibhit

Pilibhit News: नशे में धुत पति ने चाकू से हमला कर पत्नी को किया घायल, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने बचाया

Fri, 11 Aug 2023 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति नशा कर आए दिन मारपीट करता है। पति ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। 

विज्ञापन
husband attacked wife with knife and injured her in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत में नशा करके घर आए युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति नशा कर आए दिन मारपीट करता है। पति ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला निरंजनकुंज निवासी रति शर्मा ने बताया कि उसका पति राघवेंद्र गंगवार नशा करता है। बृहस्पतिवार को उसका पति नशा कर घर आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसके पति ने नशे की हालत में जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी बोली- सौतन नहीं बर्दाश्त: प्रेमिका ने कहा- रहूंगी प्रेमी के ही साथ, फंस गया पति; थाने में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गए। जिस पर उसका पति जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने बताया कि उसकी सास का भी इन सब बातों में हाथ रहता है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति व सास पूनम गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed