पत्नी बोली- सौतन नहीं बर्दाश्त: प्रेमिका ने कहा- रहूंगी प्रेमी के ही साथ, फंस गया पति; थाने में हंगामा
पूरनपुर में शादीशुदा युवक अपनी ही मोहब्बत के जाल में बुरा फंस गया। शादी के बाद भी वह प्रेमिका से अलग नहीं हुआ। अब प्रेमिका उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। वहीं युवक की पत्नी का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर दूसरी महिला बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में प्रेम प्रसंग के चलते नवविवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर प्रेमी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। साथ ही प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसकी जानकारी होने पर प्रेमी की पत्नी भी कोतवाली जा पहुंची, जहां दोनों युवतियां पुलिस के सामने ही भिड़ गईं। पत्नी अपने पति की प्रेमिका से बोली कि तुम्हारे हाथ जोड़ रही हूं, अब तो पति का पीछा छोड़ा दो। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव के विवाहित युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ महीने पहले युवती की शादी दूसरे गांव में हो गई। इसके बाद भी दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। युवती लगातार प्रेमी पर साथ रखने का दबाव बना रही थी। कुछ दिन पहले प्रेमिका को रखने के वादे से प्रेमी मुकर गया।
ये भी पढ़ें- पति नपुंसक है: सुहागरात पर मुझसे दूरी बना ली थी, शादी के तीन माह बाद दुल्हन का खुलासा, दूल्हे ने वीडियो साले..
'सौतन बर्दाश्त नहीं'
इस पर बृहस्पतिवार को युवती कोतवाली आ धमकी और अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। जानकारी पर युवती के प्रेमी की पत्नी भी कोतवाली आ धमकी। कोतवाली में दोनों युवतियां आपस में भिड़ गईं। युवक की पत्नी का कहना था कि वह शादी होकर आई है, दूसरी महिला को बर्दाश्त नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें- घर में खून से लथपथ मिला छात्रा का शव: सीने में गहरा घाव, गोली लगने से मौत होने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
प्रेमिका का कहना था कि प्रेमी ने शादी के बाद भी उसे साथ रखने का वादा किया था। अब धोखा दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को बुलाकर उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई है। दोनों पक्षों में समझौते की भी कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।