{"_id":"6aa2f667c1b8af00bf03571e","slug":"four-accused-including-the-village-administrator-were-jailed-for-constructing-a-religious-site-on-village-land-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-168474-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्राम समाज की जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने के मामले में ग्राम प्रशासक समेत चार आरोपी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्राम समाज की जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने के मामले में ग्राम प्रशासक समेत चार आरोपी गए जेल
Thu, 10 Sep 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से धार्मिक स्थल का निर्माण करने के प्रयास में चार आरोपी जेल भेजे गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत प्रशासक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
बीते मंगलवार की रात गांव में एक समुदाय के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर नींव के लिए गड्ढे खोदकर पिलर बनाने का काम शुरू किया था। बुधवार सुबह जब इस अवैध निर्माण की भनक दूसरे समुदाय के लोगों को लगी, तो गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने आपसी स्तर पर मामले को सुलझाने और आम सहमति बनाने की कई घंटे तक कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया था। लेखपाल कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके आधार पर ग्राम पंचायत प्रशासक मो. फारूक, शोहरत, मो. शाकिर और इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने चारों आरोपियों को जेल भेजा है। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर किए जाने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं।