सावन का तीसरा सोमवार: पीलीभीत के गौरीशंकर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, भगवान शिव का किया जलाभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार को पीलीभीत के गौरी शंकर मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रात तीन बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। इसके अलावा पूरनपुर और बीसलपुर के शिवालयों में भी भारी भीड़ रही।
विस्तार
पीलीभीत में सावन के तीसरे सोमवार को शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में तड़के चार बजे से ही भोले के भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हरिद्वार और कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर आए सैकड़ों कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शहर के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में भारी भीड़ रही। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। उधर, पूरनपुर में बाइक कावड़ यात्रा निकाली गई।
कछला, हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस आए कांवड़िये रविवार की शाम से ही मंडी समिति में एकत्र होने लगे थे। यहां से सोमवार की सुबह अलग-अलग जत्थों में शिवभक्त प्राचीन गौरीशंकर मंदिर के लिए रवाना हुए। इसे पूरा शहर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। गौरी शंकर मंदिर में भक्तों की लाइन रात तीन बजे से ही लग गई थी। यहां पर सुरक्षा को लेकर पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही।
भीड़ के कारण एक गेट करना पड़ा बंद
मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण एक गेट को बंद कर दिया गया। स्थिति यह बन गई की अंदर पैर रखने की भी जगह नहीं रह गई। इसके अलावा शहर के ही स्टेशन रोड के शिव मंदिर, वल्लभनगर के शिव मंदिर में भी भक्तों की लाइन लगी रही। जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। पूरनपुर में बाइक कावड़ यात्रा भव्य रूप से निकल गई। इसमें लोगों ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बीसलपुर के गुलेश्वरनाथ मंदिर में तड़के चार बजे से भक्तों की कतार लग गई। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.