फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   home quarantine youth fights with Asha worker

होम क्वारंटीन युवक आशा वर्कर से भिड़ा , गिरफ्तार

Sun, 17 May 2020 09:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
home quarantine youth fights with Asha worker
पूरनपुर। होम क्वारंटीन किए तीन युवक घरों में न रहकर गांव में घूमने लगे। आशा वर्कर ने जब उन्हें घरों में जाने को कहा तो उनमें से एक भिड़ गया। पुलिस ने तीनों पर कार्रवाई कर एक को गिरफ्तार कर लिया। उस पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की गई है। गांव जनकापुर में बाहर से आए लोगों के साथ होम क्वारंटीन किए गए तीन लोग घरों में न रुककर गांव में घूमने लगे। इन्होंने होम क्वारंटीन का नोटिस भी अपने घर चस्पा नहीं किया। जानकारी मिलने पर गांव की आशा वर्कर ने तीनों को घरों में रहने की हिदायत दी। इस पर होम क्वारंटीन एक व्यक्ति आशा से भिड़ गया और उससे अभद्रता कर डाली। आशा ने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह से की। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि अभद्रता करने वाले को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। होम क्वारंटीन दो अन्य लोग गांव में नहीं मिले। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed