फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Home Guards duty not easy to replace?

होमगार्डों को ड्यूटी बदलवाना अब आसान नहीं

Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
 होमगार्डों को अब अपने कार्यक्षेत्र में आपसी सहमति से ड्यूटी बदलवाने में भी कड़ी मशक्कत करनी होगी। इसको लेकर उन्हें जिला कमांडेंट के अलावा एडीएम और एएसपी से संस्तुति करानी पड़ेगी। कमांडेंट के इस आदेश के बाद होमगार्डों की परेशानी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

जिले में दस कंपनियों में करीब एक हजार से अधिक होमगार्ड कार्यरत हैं। होमगार्ड पहले जिस कंपनी के कार्यक्षेत्र में तैनात होते थे, ड्यूटी की डिमांड आने पर उसकी उसी सर्किल के थाना क्षेत्रों में तैनात कर दिया जाता था। साथ ही कमांडेंट जनरल होमगार्ड ने होमगार्डों को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर यह सहूलियतें दे रखी थी कि यदि होमगार्ड चाहें तो ड्यूटी में आपसी सहमति का प्रार्थनापत्र उन्हें देकर अपनी ड्यूटी बदलवा सकते हैं। ऐसा बरसों से होता आ रहा है। 
विज्ञापन

इधर, इस बार जिला कमांडेंट ने एक तो सर्किल क्षेत्र में पर्याप्त प्वाइंट होने के बावजूद होमगार्डों की ड्यूटी दूसरे सर्किल क्षेत्रों में लगा दी। दूसरे जब होमगार्डों ने आपसी सहमति से ड्य़ूटी बदलवाने के प्रयास किए तो जिला कमांडेंट ने उनको नया फरमान सुनाते हुए कहा कि अब आपसी सहमति से प्रशासनिक क्षेत्र में ड्यूटी लगने पर उसको बदलवाने को पहले एडीएम से अनुमति लेनी होगी और कानून व्यवस्था के तहत थानों पर ड्यूटी लगने पर उसे बदलवाने से पहले एएसपी से संस्तुति लेनी होगी। तब ड्यूटी बदली जा सकती है। हालांकि होमगार्डों का तर्क है कि जब उनकी कंपनी क्षेत्र में ड्यूटी के कई प्वाइंट हैं तब दूसरी कंपनी क्षेत्र में उनकी ड्यूटी क्यों लगाई जा रही है। वहीं होमगार्ड को एक माह ड्यूटी करने के बाद दूसरे माह ड्यूटी नहीं दी जाती है। ऐसे में दो माह में मात्र एक माह ड्यूटी लगने से दूसरे सर्किल में जाने से आर्थिक खर्च का बोझ बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed