फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holika Dahan took place at some places

Pilibhit News: कुछ स्थानों पर हुआ होलिका दहन

Tue, 03 Mar 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place at some places
बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में होली का पूजन करते श्रद्धालु संवाद
मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण सोमवार को हुआ होलिका पूजन, चार मार्च को रंगोत्सव
विज्ञापन

पीलीभीत। चंद्र ग्रहण का असर इस बार होलिका पूजन और दहन पर भी पड़ा है। कुछ जगहों पर मंगलवार की बजाय सोमवार को होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने शहर के कई मोहल्लों में होलिका स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की लंबी आयु की कामना की। रोली, चावल, हल्दी, गुड़, नारियल, सूत की माला के साथ होलिका की परिक्रमा की। रात 12 बजे के बाद कुछ स्थानों पर होलिका दहन भी किया। हालांकि अधिकांश स्थानों पर मंगलवार की रात ही होलिका दहन होने की बात कही गई।

होलिका पूजन के समय महिलाओं ने होली के गीत, लोकगीत गाए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी पूजा में शामिल हुए। शहर के होली चौराहे पर होलिका को सजाया गया। लकड़ियों पर रंगीन चमकीले झालरें लगाई गईं। यहां तीन बजे ही महिलाएं पहुंचने लगीं। वहीं, शहर के मोहल्ला साहूकारा, वल्लभनगर कॉलोनी, लेखराज चौराहा, गीता मंदिर चौराहा, जाटों का चौराहा, मोती राम चौराहा, चावला चौराहा, खकरा आदि स्थानों पर भी होलिका का पूजन किया गया। शहर और जिले में कई स्थानों पर मंगलवार की रात ही होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

गेहूं-जौ की बाली, गन्ना और गोबर के उपले खरीदे
होलिका दहन के लिए लोगों ने गेहूं-जौ की बाली खरीदी। गन्ने भी खरीदे गए। साथ ही गाय के गोबर के बने विशेष तरह के उपले (बल्ला) भी खरीदे गए। इसके अलावा पूजन के लिए फूल भी खरीदे गए। शहर में सुनगढ़ी थाने के समीप लोग गेहूं-जौ की बाली और गन्ना खरीदते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक चलता रहा पूजा का क्रम
बीसलपुर/बरखेड़ा। बीसलपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने सोमवार की शाम होलिका स्थलों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन का क्रम शाम ढलते ही शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। बरखेड़ा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में होलिका पूजन सोमवार को किया गया। बताया गया कि होलिका दहन बुधवार तड़के किया जाएगा। कस्बे में कुल पांच स्थानों पर होलिका रखी गई। महिलाओं और पुरुषों ने होलिका पूजन किया। संवाद

---------
पुलिस ने किया पैदल मार्च
बीसलपुर/ बरखेड़ा। होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में बीसलपुर में कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम नगर में पैदल मार्च किया। इसमें कोतवाली के सभी दरोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल रहे। बरखेड़ा में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के नेतृत्व में गांव कटकवारा, कबूलपुर, मुड़िया हुलास ,पौटा कलां, सिमरिया ताराचंद, गाजीपुर मुगल, नारायणठेर, दौलतपुर पट्टी ,ज्योरहा कल्यानपुर आदि में भ्रमण कर मार्च निकाला गया। शांति व्यवस्था के लिए सभी समुदाय के लोगों से बातचीत कर सामाजिक सद्भावना के साथ होली बनाने की अपील की गई। मार्च में सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान, थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार भी शामिल रहे। संवाद
-------------

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में होली का पूजन करते श्रद्धालु संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में होली का पूजन करते श्रद्धालु संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में होली का पूजन करते श्रद्धालु संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में होली का पूजन करते श्रद्धालु संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed