{"_id":"56f1538c4f1c1b045ff14d24","slug":"holi-market-grew-lively-start-hoopla","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का हुड़दंग शुरू बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का हुड़दंग शुरू बाजार में बढ़ी रौनक
ब्यूरो/पीलीभीत।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
होली का हुड़दंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों और पिचकारी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
सुगंध और गुलाल के धमाके के बीच मनेगी होली
रंगों का त्योहार होली करीब आते ही हर किसी पर रंगों की खुमारी छाने लगी है। बाजार पर भी होली का रंग चढ़ चुका है। मंगलवार को रंगों और पिचकारियों की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा।
शहर के बाजार में मंगलवार को यदि कहीं सबसे ज्यादा भीड़ दिखी तो वह पिचकारी बाजार में। अमूमन हर साल पिचकारी बाजार पर चाइनीज आइटमों का कब्जा रहता है, लेकिन इस बार देशी आइटमों ने चाइनीज आइटमों को कड़ी टक्कर दी। केमिकल युक्त रंगों से लोगों ने परहेज करते हुए हर्बल आइटम ही खरीदे। हर्बल फाइव इन वन गुलाल, कलर आदि जमकर बिके। हर्बल उत्पादों की कीमत 25 रुपये से लेकर 200 रुपये तक रही, जबकि चाइनीज उत्पाद 40 रुपये लेकर लेकर दो हजार रुपये तक में बिके। गुलालयुक्त चटाई व अनार बम भी लोगों ने पसंद किए। स्टेशन रोड, जेपी रोड, टनकपुर रोड आदि किनारे लगी पिचकारी दुकानों पर खासी भीड़ देखी गई।
इस बार यह है खास फ्रूट की खुशबू से महकेंगे रंग
फ्रूटी कलर स्ट्राबेरी, पाइनएप्प्पल, ऑरेंज व लेमन की खुशबू से तैयार किए गए हैं। खास बात यह है कि यह कलर आसानी से छुड़ाए भी जा सकते हैं।
बच्चों के लिए यह हैं खास
बच्चों के लिए डायनासोर, पॉवर रेंजर, डोरेमान, पू व ड्रैगन सेप में पिचकारियां की रेंज उतारी गई है। इन पिचकारियों की कीमत 35 रुपये से शुरू होकर 900 रुपये तक है।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए खास वूमेन कलर
खास रंगों वाले यह कलर स्प्रे में उपलब्ध है। खासकर यह महिलाओं के लिए हैं ताकि उनके हाथों में रंग न लगे।
यह भी हैं खास
- गुलाल चटाई बम- 55 रुपये प्रति पैकेट
- गुलाल राकेट लांचर- 125 से 175 रुपये तक
- गुलाल अनार- 40 से 125 रुपये तक
- गुलाल पार्टी बम- 125 रुपये प्रति पीस
- नेचुरल स्नो कलर- 45 से 110 रुपये तक
- हर्बल कलर- 45 रुपये प्रति पाउच
- वूमेन स्नो कलर- 60 रुपये
होरियारों का हुड़दंग शुरू
शहर के गली मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर मंगलवार सुबह से ही होली की हुड़दंग शुरू हो गया। रंग, गुलाल और पिचकारियों से लैस होरियारों ने प्रमुख चौराहों पर रंगों की बौछार शुरू कर दी। शहर के स्टेशन रोड, नखासा, देशनगर, इमली चौराहा, गैस चौराहा, सुनगढ़ी चौराहा, गांधी स्टेडियम रोड, जेपी रोड आदि स्थानों पर जमकर होली खेली।