{"_id":"64ea50575d80d8139a0abf45","slug":"hockey-teams-of-pilibhit-selected-for-state-level-competition-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3284-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत की हॉकी टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत की हॉकी टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Sun, 27 Aug 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
चयनित टीम ।
पीलीभीत। शाहजहांपुर में आयोजित मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पीलीभीत के दियूरी जूनियर हाईस्कूल और अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने परचम लहराया। दोनों टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ये टीमे दो सितंबर को झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
गांधी स्टेडियम में 22 अगस्त को जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में बेसिक स्तर पर जूनियर हाईस्कूल दियूरी और माध्यमिक स्तर पर अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने जीत हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया था। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग की टीम को कोच अनीता जोशी और बालक वर्ग की टीम को कोच जय प्रकाश लेकर शाहजहांपुर गए थे।
वहां भी जिले की टीमों ने अपना लोहा मनवाया और प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। दोनों टीमें अब झांसी में दो सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।