{"_id":"68a21a0e1b4bf62a86093b8e","slug":"heat-rises-again-in-terai-region-no-rain-expected-for-two-days-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142032-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तराई में फिर बढ़ी गर्मी, दो दिन नहीं बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तराई में फिर बढ़ी गर्मी, दो दिन नहीं बारिश की संभावना
Sun, 17 Aug 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। लगभग पूरे दिन चटक धूप रही। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन इसी तरह से गर्मी पड़ने और फिर 20 व 21 अगस्त को अच्छी बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
रविवार को सुबह आसमान साफ रहा। इस कारण अच्छी धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आती गई। दोपहर के समय तो लोगों के लिए चटक धूप में निकलना मुश्किल होने लगा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए आसमान में बादल उमड़े लेकिन बारिश नहीं हुई। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाने के कारण गर्मी से लोग बेचैनी महसूस करने लगे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के इस जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.7 एवं अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। डाॅ. ढाका के अनुसार फिलहाल सोमवार व मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से 20 व 21 अगस्त को अच्छी बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है।