फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

Pilibhit News: सरकारी कवायद नाकाफी, जिले में फाइलेरिया के 824 मामले

Fri, 20 Jan 2023 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी खत्म नहीं हो पा रही है। अब तक मंडल में केवल बदायूं जिला ही ऐसा है जो फाइलेरिया से मुक्त हो पाया है। प्रदेश के जिन 56 जिलों में फाइलेरिया के मरीज मिल रहे हैं, उनमें पीलीभीत का भी नाम है। बीते साल ही जिले में फाइलेरिया के नौ मामले मिले हैं। जिसके साथ जिले में फाइलेरिया के मामलों की संख्या 824 हो गई है। शासन के निर्देश पर इस बीमारी को रोकने के लिए अब जिले में 1825 टीमें लगाई गई हैं। टीम डोर-टू-डोर जाकर लोगों को दवाएं खिला रही हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर गंदे पानी में पैदा होता है। इस संक्रामक बीमारी में धागे जैसे कीटाणु होते हैं। खास बात यह है कि मच्छर के काटने के 10 से 15 साल बाद इस बीमारी का असर देखा जाता है। मरीज के हाथ, पैर, स्तन, अंडकोष में सूजन, पेशाब में सफेद रंग के द्रव्य का रिसाव, लंबे समय से सूखी खांसी आने जैसे लक्षण सामने आते हैं। खास बात यह है कि एक बार होने के बाद यह बीमारी खत्म नहीं होती।
विज्ञापन

जनपद में भी पिछले कई सालों से फाइलेरिया पैर पसारे हुए है। सबसे ज्यादा मामले सन 2017 में 110 व 2018 में 119 सामने आए थे। हालांकि इसके बाद संख्या काफी कम हुई लेकिन अब तक यह बीमारी खत्म नहीं हो सकी है। बीमारी की रोकथाम के लिए 10 फरवरी से 27 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। जिसकी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
1825 टीमें घर-घर दस्तक देकर खिलाएंगी खुराक
जनपद में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए 1825 टीमों को लगाया गया है। एक टीम में दो सदस्यों को शामिल किया गया है। एक सुपरवाइजर पर छह टीमों की जिम्मेदारी दी गई है। एक टीम दिन में 25 घरों में पहुंचकर प्रत्येक सदस्य को आयु वर्ग के अनुसार खुराक खिलाएंगी। अभियान की निगरानी के लिए मुख्यालय की टीमों को लगाया गया है।

000
किस आयु वर्ग को कितनी खुराक
आयु वर्ग खुराक डीईसी एल्बेंडाजोल
0 से दो वर्ष शून्य शून्य
दो से 5 वर्ष एक गोली एक गोली
6 से 14 वर्ष दो गोली एक गोली
15 वर्ष से अधिक 3 गोली एक गोली
अब तक मिले मरीज
वर्ष मरीज
2012 27
2013 23
2014 48
2015 40
2016 72
2017 110
2018 119
2019 74
2020 26
2021 20
2022 09
--
फाइलेरिया के जनपद में लगातार मामले मिल रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए 10 फरवरी से अभियान चलाया जाएगा। टीम को 93 लाख डीईसी गोलियां और 22 लाख एल्बेंडाजोल की गोलियां उपलब्ध कराई गईं हैं।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed