{"_id":"63cacccad65a093afe550eba","slug":"health-pilibhit-news-bly5107461106-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर के साथ अब देहात में भी शुरू हुआ कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर के साथ अब देहात में भी शुरू हुआ कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीकाकरण करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना की रोकथाम के प्रयासों के बीच बृहस्पतिवार से कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन शहरी क्षेत्र में हुए टीकाकरण में लोगों का उत्साह देखा गया, लेकिन शुक्रवार को देहात क्षेत्रों में लोगों की उदासीनता के चलते केंद्र सूने रहे। शुक्रवार को जनपद के दौ सौ केंद्रों पर हुए टीकाकरण में तीन सौ लोग ही वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे।
तीन माह के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार से जनपद में टीकाकरण का कार्य शुरू हो सका। जनपद में करीब 12 लाख लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। ऐसे लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए सितंबर माह तक अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत पांच लाख लोगों को एहतियाती डोज लग सकी। सात लाख लोग वैक्सीन से वंचित रह गए थे। इधर पिछले माह कोरोना को लेकर एलर्ट जारी हुआ। इसके बाद टीकाकरण के कार्य के प्रति गंभीरता बरती गई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने वैक्सीन के लिए शासन स्तर पर पत्र भेजें। बुधवार को जिले के लिए 11700 डोज उपलब्ध कराई गईं।
बृहस्पतिवार को पहले दिन शहर के तीन केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। पहले दिन लोगों में उत्साह देखने को मिला। दो सौ लोगों ने वैक्सीनेेशन कराया। शुक्रवार को देहात के दो सौ केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू किया गया, लेकिन यहां लोग कोरोना से बचाव के लिए उदासीन दिखे। शुक्रवार को 200 केंद्रों पर मात्र तीन सौ लोगों ने ही वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन का कार्य शुरू करा दिया गया है।