{"_id":"62e19a0fa16d8341a126d90f","slug":"health-pilibhit-news-bly4927104137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: ढाई लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: ढाई लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
Thu, 28 Jul 2022 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, fपीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, fपीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 03:13 AM IST
सार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों की लिस्ट तैयार कर लें, ताकि तय तिथि पर विटामिन ए की खुराक दी जा सके।
विज्ञापन
Vitamin A dose
विस्तार
नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक तीन अगस्त से दी जाएगी। विटामिन ए साल में दो बार दी जाती है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि अबकी बार जनपद के ढाई लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों की लिस्ट तैयार कर लें, ताकि तय तिथि पर विटामिन ए की खुराक दी जा सके। जल्द ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि बच्चों को एक साथ अधिक संख्या में न बुलाया जाए। एक बार में 10 बच्चों को ही दवा दी जाएगी। अभियान के दौरान कोविड-19 से बचाव नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
‘बच्चे में विटामिन ए की कमी हो या न हो उसे यह दवाई पिलाई जानी है। इसके लिए अगस्त को अभियान शुरू होगा। अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।