{"_id":"61aa674b810443293c48db21","slug":"health-pilibhit-news-bly468117531","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड हेल्प डेस्क में की लापरवाही तो पड़ेगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड हेल्प डेस्क में की लापरवाही तो पड़ेगा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना की दूसरी लहर के बाद ज्यादातर अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क सिर्फ कागजों पर काम कर रहीं थीं। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर शासन स्तर से कड़े निर्देश जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को हेल्प डेस्क की याद आई है। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को सीएमओ ने पत्र जारी कर हेल्प डेस्क सक्रिय करने के निर्देश जारी किए हैं।
कोविड को लेकर सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाई गई थी ताकि लोगों को कोविड को लेकर जागरूक और कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी दी जा सके। दूसरी लहर के बाद शहर से लेकर कस्बों में हेल्प डेस्क सिर्फ कागजों पर ही काम कर रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हेल्प डेस्क को लेकर सक्रिय हुआ है। शुक्रवार को सीएमओ ने सभी अस्पतालों को इस बाबत पत्र जारी किए। अब अस्पतालों का निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर हेल्प डेस्क को लेकर अस्पतालों ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुनिया में खौफ शहर के लोग बेखौफ
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दुनिया खौफ में है लेकिन शहर के लोग इससे बेखौफ नजर आ रहे हैं। प्रशासन के कड़े निर्देश के बावजूद लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर के बाजार, अस्पताल, रेलवे और बस स्टेशन पर लोग बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन
सभी अस्पतालों को कोविड हेल्प डेस्क एक्टिव करने के निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण में कोई लापरवाही मिलती है तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ