फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

होम आइसोलेट संक्रमित महिला समेत तीन लोगों में मिले ब्लैक फंगस के लक्षण

Tue, 25 May 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। दस दिन पहले संक्रमित आई महिला समेत तीन लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ बरखेड़ा की संक्रमित महिला में ही ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने की जानकारी देते हुए उसे लखनऊ रेफर करने की बात कह रहा है, तो वहीं अन्य दो महिलाओं में एक के परिवार वालों ने उसे आगरा भर्ती कराया है, जबकि एक महिला का शहर में ही इलाज चल रहा है। जिले में अब तक तीन लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा के गांव डंडिया भगत की रहने वाली 50 वर्षीय महिला 10 दिन पहले आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली थी। रिपोर्ट आने के बाद टीम ने उसे होम आइसोलेट कर दिया। जिसके बाद वह स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा दी गई मेडिकल किट से दवा खा रही थी। सोमवार को अचानक संक्रमित महिला की आंखों में सूजन आने के साथ नाक की हड्डी में दर्द शुरू हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया। तो ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। सीएमओ को सूचना देने के बाद संक्रमित महिला को परिवार वालों के साथ लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इधर माधोटांडा कस्बा की एक 35 वर्षीय महिला को करीब एक माह पहले तेज बुखार आया था। उनकी कोरोना की जांच नहीं हुई थी, मगर कुछ दिन पहले लैंस में इंफेक्शन होने की बात परिवार वाले कह रहे हैं। दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने शहर के निजी डॉक्टर को दिखाया था। महिला के देवर ने अनुसार दवा से आराम मिल गया था, लेकिन चेहरे और आंखों में सूजन आ गई थी। परिवार वालों ने नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाया। तो एमआरआई में ब्लैक फंगस के लक्षण बताते हुए लखनऊ ले जाने को कहा। लेकिन लखनऊ में बेड न मिलने के कारण उन्हें आगरा में भर्ती कराया है। इसके अलावा शहर के साईधाम कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को रविवार अचानक आंखों में सूजन आ गई। डॉक्टरों की राय पर उसने एक निजी लैब में एमआरआई और सीटी स्कैन कराया। जिसमें डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस के लक्षण बताते हुए उसे जिला अस्पताल जाने को कहा गया, लेकिन जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल मिश्रा ने उसके वहां न आने की पुष्टि की।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सिर्फ एक संक्रमित महिला आई थी। जिसमें ब्लैक फंगस के लक्षण मिले थे। उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। वहां जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अन्य दो केस के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed