फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

बंद ओपीडी में डंप लाखों की दवाईयां, कई पर एक्सपायरी का खतरा

Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। कोरोना काल में जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी-पीएचसी की भी ओपीडी बंद थी। उस वजह से सरकारी स्टोरों से दवाओं का वितरण नाम मात्र का हो पाया। अब इसके परिणाम सामने दिखाई देने लगे हैं। जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी में लाखों रुपये की दवाएं एक्सपायर होने कगार पर हैं। एक से डेढ़ माह के अंदर इन दवाइयों का वितरण नहीं किया गया तो यह एक्सपायर हो सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसी दवाइयों की सूची बना रहा है, जो एक्सपायरी डेट के करीब हैं। ओपीडी खुलने के बाद अधिकतर ऐसी दवाइयों को सीएससी पीएससी भेजा गया है, जो एक्सपायर होने के कगार पर हैं। लॉकडाउन से अब तक करीब दो लाख रुपये की दवाइयां एक्सपायर हो भी चुकी हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए मार्च के तीसरे हफ्ते में पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। उसमें सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी सेवाएं भी बंद हो गईं। अगस्त में अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं दोबारा शुरू हो सकीं। सामान्य दिनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1200 मरीज दवाईयां लेने आते थे। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर भी मरीजों की लाइन लगती थी। लॉकडाउन में मरीज आने बंद हो गए। ऐसे में पहले से जमा दवाओं का वितरण नहीं हो पाया। सरकारी अस्पतालों को दवाईयों की सप्लाई यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन करता है। कई बार कॉरपोरेशन मांग से ज्यादा दवाएं या फिर ऐसी दवाओं की सप्लाई कर देता है, जिनकी खपत काफी कम है। लॉकडाउन में ओपीडी बंद रहने से पहले से स्टोर में रखीं तमाम दवाएं एक्सपायर हो गईं तो कुछ दवाएं एक्सपायर होने के कगार पर हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी-पीएचसी में ऐसी दवाओं की सूची तैयार कराई जाने लगी हैं, जो एक्सपायर हो चुकी हैं या फिर उनकी एक्सपायरी डेट काफी नजदीक है। दरअसल, अस्पतालों में छह माह की दवाओं का ही स्टॉक रखा जाता है। अस्पतालों में कार्यरत फार्मासिस्ट का कहना है कि लॉकडाउन से अब तक लगभग दो लाख रुपये की दवाएं खराब हो चुकी हैं। कुुुछ दवाईयों की एक्सपायरी डेट बिल्कुल नजदीक है। उनकी सूची बनाई जा रही है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल के स्टोरों में दवा एक्सपायर होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ओपीडी बंद होने से कुछ दवाईयां एक्सपायर हुई होंगी। सूची बनाकर ऐसी दवाइयों को डिस्पोज किया जाएगा। ओपीडी खुलने के बाद मरीजों को दवाइयों का वितरण शुरू हो चुका है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed