{"_id":"692dd6042489507fe20dfdc8","slug":"health-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-149061-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेत्र विभाग में लेंस की कमी, मरीजों को हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेत्र विभाग में लेंस की कमी, मरीजों को हो रही दिक्कत
Mon, 01 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हो रहा आंखों का ऑपरेशन। स्रोत : विभाग
पीलीभीत। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में कई अंक के मोतियाबिंद के लेंस नहीं है। इस संबंध में कई बार जिला अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग कार्यालय को डिमांड भेजी जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंधत्व निवारण योजना चलाई जा रही है। इसके तहत जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन, ग्लूकोमा, रेटिना संबंधी रोग, रिफ्रेक्टिव एरर, कॉर्निया आदि का निशुल्क इलाज किया जाता रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में लोगों की आंखों में धुंधलेपन की शिकायत पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लगने वाले लेंस की कमी है। विभाग के पास लेंस संख्या 15,16,17,18,19, 23,24 की उपलब्धता नहीं है। 20, 21, 22, 26 के ही लेंस उपलब्ध हैं। सात संख्याओं के लेंस न होने से मरीजों को लौटाया जा रहा है। दूरदराज से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग को डिमांड भेजी है। लेंस मिलने के बाद जल्द अन्य मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी किए जाएंगे।