फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health news in district.

Pilibhit News: बच्चों की ओपीडी 250 पार, परामर्श के लिए सिर्फ दो चिकित्सक

Tue, 23 Sep 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 23 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
पीलीभीत। बदलते मौसम से तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई है। इसका प्रभाव बच्चों में वायरल फीवर के रूप में ज्यादा देखा जा रहा है। नियमित एमसीएच विंग में 250 से ज्यादा परिजन अपने बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चों की ओपीडी को लेकर एमसीएच विंग में अव्यवस्थाएं हैं। बच्चों को परामर्श देने के लिए सिर्फ एक कक्ष बनाया गया है। दो चिकित्सक के ऊपर ही 250 से अधिक बच्चों के परामर्श की जिम्मेदारी है। समय के अभाव में चिकित्सक बुखार की जांच तक नहीं कर पा रहे हैं। वार्डों में भी 20 से अधिक बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन


मसीएच विंग में नियमित पांच घंटे की ओपीडी में 250 से अधिक बच्चे परिजनों के साथ परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। पीडियाट्रिक विभाग की हीलाहवाली से बड़ी संख्या में बच्चों को परामर्श देने के लिए सिर्फ एक से दो चिकित्सक डयूटी पर लगाए हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे ही परिजनों के साथ बच्चे परामर्श के लिए पहुंच गए। चिकित्सक डॉ. आजाद ने बताया कि इन दिनों परिजनों को बच्चों पर विशेष देने की आवश्यकता होती है। संक्रमण बच्चों पर जल्द ही प्रभावी होता है। कुछ मरीजों के अनुसार चिकित्सक की ओर से बच्चों का बुखार जांचे बिना ही दवाएं लिखने की बात सामने आई। एमसीएच विंग में इन दिनों पीडियाट्रिक वार्ड में 20 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। वार्ड में उचित स्टाफ की तैनाती नहीं होने के चलते इलाज भी अधूरा मिल रहा है। पीआईसीयू वार्ड में तो अस्पताल की ओर से कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं पाए गए।
विज्ञापन


विभाग से कुछ चिकित्सकों की डयूटी स्वास्थ्य कैंप में लगाई गई। इस वजह से कुछ समस्याएं आ रही हैं। जल्द ही चिकित्सकों की ड्यूटी बढ़ा दी जाएगी।
डॉ. सुमित सचान, विभागाध्यक्ष बाल चिकित्सा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed