{"_id":"661d24ec6ace89321e0cf357","slug":"health-department-prepared-two-thousand-kits-for-polling-personnel-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114828-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मतदान कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की दो हजार किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मतदान कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की दो हजार किट
विज्ञापन
-विभाग ने किट प्रशासन को सौंपी, मंडी समिति में भी तैनात रहेगा स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले का तापमान बढ़ता जा रहा है। हीट वेव की एडवायजरी भी जारी हो चुकी है। ऐसे में 19 अप्रैल को मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो हजार किटों को तैयार किया गया है तो पोलिंग पार्टी रवाना होने के दिन भी मंडी में एंबुलेंस के साथ स्टॉफ की तैनाती की गई है।
19 तारीख को मतदान होगा। ऐसे में मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले कर्मचारियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से कर्मचारियों के लिए दो हजार किटों को तैयार कराया गया है।
इस किट में ओआरएस, एंटीबायटिक, पेनकिलर, मरहम पट्टी समेत अन्य जरूरी दवाओं को रखा गया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। पोलिंग पार्टियों के रवानगी के दिन वहां पर मेडिकल स्टाॅफ मौजूद रहेगा। जिससे किसी तरह की समस्या होने पर कर्मचारी को उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
रिजर्व में रहने वाले पार्टियों के पास भी मेडिकल की टीम मौजूद रहेगी। जिससे किसी तरह की कोई समस्या होने पर उन्हें तत्काल उपचार दिया जा सके। साथ ही सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। सीएमओ डॉ.आलोक कुमार ने बताया कि किट तैयार कराकर प्रशासन को सौंप दी गई है। कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए है।