फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   He threatened to kill himself on the phone by identifying himself as the manager of the company

Pilibhit News: फोन पर खुद को कंपनी का प्रबंधक बताकर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
He threatened to kill himself on the phone by identifying himself as the manager of the company
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखचांद निवासी सुनील मिश्रा ने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मोतीराम चौराहे के पास स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज निवासी हंसपाल वहां पहुंचे। हंसपाल ने बताया कि गुड़गांव स्थित अधिकोष फाइनेंशियल एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड के मोबाइल नंबर से एक अज्ञात व्यक्ति फोन कर रहा है। आरोप है कि वह खुद को कंपनी का प्रबंधक बताकर गालीगलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर उन्होंने अपने कार्यालय के मोबाइल से संबंधित नंबर पर फोन कर युवक को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने उनके साथ भी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed