{"_id":"5e57fec28ebc3ef3f16c6d04","slug":"harsh-firing-viral-message-pilibhit-news-bly3976086113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर रिसोर्ट में हर्ष फायरिंग का मेसेज वायरल, भागी भागी रिसॉर्ट पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर रिसोर्ट में हर्ष फायरिंग का मेसेज वायरल, भागी भागी रिसॉर्ट पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर माधोटांडा क्षेत्र के एक रिसोर्ट में पार्टी के दौरान बुधवार रात लाइसेंसी असलहों से हर्ष फायरिंग करने की बात वायरल हुई। इसका पता लगने पर पुलिस भेजकर जानकारी कराई गई तो रिसोर्ट प्रबंधन ने इंकार कर दिया। सत्यता का पता लगाने के लिए अब सीसीटीवी फुटेज चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल हुआ। इसमें बताया गया कि बुधवार रात को माधोटांडा क्षेत्र के एक रिसोर्ट में व्यापारी की ओर से पार्टी की गई थी। इसमें लाइसेंसी असलहों से हर्ष फायरिंग की गई। मेसेज का पता लगने पर माधोटांडा पुलिस ने आननफानन में रिसोर्ट पहुंचकर जानकारी की, मगर सभी ने हर्ष फायरिंग किए जाने से इनकार कर दिया। आसपास के कुछ लोगों से भी संपर्क साधा गया, मगर कोई पुष्टि नहीं हो सकी। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल मेसेज के जरिए हर्ष फायरिंग की बात संज्ञान में आई है। इसकी अभी तक तस्दीक नहीं हो सकी है। सत्यता जानने के लिए इंस्पेक्टर माधोटांडा शहरोज अनवर को रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर हर्ष फायरिंग निकलती है, तो कार्रवाई कराएंगे।