फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Harnarayan Lal became president, Ravi became minister

Pilibhit News: हरनरायन लाल अध्यक्ष, रवि बने मंत्री

Mon, 25 Nov 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Harnarayan Lal became president, Ravi became minister
पूरनपुर में सफाई कर्मचारियों के हुए चुनाव में मतगणना में मतों की गिनती करते चुनाव अधिकारी अरविं
पूरनपुर। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लाॅक ईकाई के चुनाव में 309 मतदाताओं में 270 ने मतदान में भाग लिया। इसके बाद मतगणना हुई। इसमें हरनरायन लाल को अध्यक्ष, रवि कुमार को मंत्री घोषित किया गया।
विज्ञापन


रविवार को ब्लाॅक सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी अरविंद वर्मा की मौजूदगी में मतगणना हुई। अरविंद वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हरनरायन लाल ने 150 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को 34 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

ब्लाॅक मंत्री पद पर रवि कुमार ने 138 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी अरून कुमार को 20 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुखलाल ने 150 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी रामेश्वर को 45 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री पद पर तौफीक अहमद ने 159 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार को 63 मतों से पराजित किया। संप्रेक्षक पद पर राजीव कुमार ने 131 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी विक्की को 124 मतों से हराया। चुनाव के दौरान एडीओ (पंचायत) अजय देवल, कर्मचारी नेता हसमुद्दीन खां, रूप लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed