फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hamare pradhan

मूलभूत सुविधाएं होंगी बेहतर, समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hamare pradhan
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ग्राम पंचायत मूढ़ा सेमनगर उर्फ पंडरी में पानी निकास और सिंचाई समेत कई समस्याएं हैं। ग्रामीणों ने नए प्रधान से इनके समाधान की उम्मीद जताई है। वहीं प्रधान ने भी विकास को ही प्राथमिकता बताया है।
विज्ञापन

ब्लॉक बरखेड़ा से 18 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मूढ़ा सेमनगर उर्फ पंडरी की आबादी पांच हजार है। यहां पर 1610 मतदाता हैं, जबकि 70 प्रतिशत लोग साक्षर हैं। इस गांव में एक पुराना शिव मंदिर और बालाजी का मंदिर है। इन दोनों पर हर साल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें दूर दराज क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं। पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगते हैं। वहीं, गांव की समस्याएं भी कम नहीं हैं। गांव की अधिकांश गलियां, नाली और खड़ंजे जर्जर है। बिजली के जर्जर तार से भी हादसे का डर बना रहता है। पानी निकास और सिंचाई की दिक्कत भी बनी हुई है। ऐसे में अब नए प्रधान से लोगों को इन तमाम कामों की उम्मीद है। नव निर्वाचित प्रधान रामऔतार ने भी इसे प्राथमिकताओं में शामिल किया है। बरात घर और खेल मैदान बनवाने का भी प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मूढ़ा सेमनगर उर्फ पंडरी
आबादी 5000
मतदाता 1610
साक्षर 70 प्रतिशत
समस्याएं
- पानी निकास की दिक्कत।
- जर्जर सड़क, नाली और खड़ंजे।
- तालाब पर कब्जा।
- जर्जर बिजली तार।
- सिंचाई की दिक्कत।
प्राथमिकताएं
- पंचायत भवन।
- नाला निर्माण।
- तालाब कब्जामुक्त।
- बरात घर।
- आंगनबाड़ी भवन निर्माण।
- खेल मैदान के प्रयास।
- जर्जर बिजली के तारों को बदलने का प्रयास।
गांव की अधिकांश गलियां जर्जर हो चुकी है। हादसे का डर बना रहता है। इनके सुधार की उम्मीद नए प्रधान से है। - ओमकार वर्मा, ग्रामीण
बरात घर और खेल मैदान गांव में नहीं है। इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। प्रधान से आश्वासन भी मिला है। - राजेंद्र कुमार, ग्रामीण
पानी निकास की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है। नाला निर्माण होना चाहिए। - ननकू वर्मा, ग्रामीण
बिजली के तार जर्जर होने की वजह से हादसे का डर बना रहता है। सिंचाई की भी दिक्कत है। मूलभूत सुविधाओं पर काम होना चाहिए। - तुलराम, ग्रामीण
पानी निकास की समस्या दूर करने को नाला निर्माण कराया जाएगा। अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। बरात घर, आंगनबाड़ी केंद्र और खेल मैदान के लिए प्रयास करेंगे। ग्रामीणों की समस्या का समाधान और सुविधाएं देने पर काम होगा। - रामऔतार वर्मा, नवनिर्वाचित प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed