फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Haider of Pilibhit walked on foot from Kharkiv

खारकीव से पैदल ही चल पड़े पीलीभीत के हैदर

Wed, 02 Mar 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Haider of Pilibhit walked on foot from Kharkiv
पूरनपुर। यूक्रेन में फंसे शहर के छात्र हैदर ने अपने परिजनों को बताया कि यहां दहशत का माहौल है। बम फटने की आवाजें आ रही हैं। मंगलवार को वह पैदल रेलवे स्टेशन की ओर निकल पड़े। करीब 20 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर हैदर ने अपने साथियों के साथ ट्रेन पकड़ ली।
विज्ञापन

हैदर के पिता राइस मिलर अजीम खां ने बताया कि उनका बेटा 2018 में यूक्रेन के खारकीव यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है। अगस्त माह में घर आया था। सितंबर में फिर यूक्रेन चला गया। अब यूक्रेन और रूस में युद्ध छिड़ गया। उनका पुत्र कई दिनों से खारकीव में फंसा हुआ था। उसे अधिकांश समय बंकर में ही रहना पड़ रहा था। युद्ध के चलते मेस और बाजार बंद होने से दो वक्त का खाना तक नहीं मिल रहा है। पीने के पानी तक पर संकट है।
विज्ञापन

युद्ध के धमाकों से पिछले कई दिन से वह दहशत में है। मंगलवार को हैदर अपने 30 साथियों के साथ हैदर पैदल रेलवे स्टेशन की ओर चल दिया। करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर ट्रेन में सवार होने की जानकारी हैदर ने मंगलवार को दी है। मगर बॉर्डर पर छात्रों को पार कराने के लिए इंतजाम पुख्ता न होने पर सभी चिंतित हैं। बातचीत में बार बार संपर्क कट रहा था। इसलिए वे भी चिंता में हैं। जब तक बेटा नहीं लौट आता है तब तक पल पल खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन से बोले- बलजीत सिंह, मां चिंता मत करना - गांव भोपतपुर निवासी बलजीत सिंह अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ तीन महीने पहले यूक्रेन गए थे। युद्ध में पति-पत्नी फंसे है। बलजीत की मां का पिछले तीन दिन से बेटा, बहू से संपर्क नहीं हो पा रहा था। बलजीत सिंह के फुफेरे भाई मनवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को बलजीत की उसकी बुआ से बात हुई है। बलजीत ने दूसरे किसी के मोबाइल नंबर से बुआ से बात की और कहा कि मां मेरी चिंता मत करना हम दोनों अब सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed