{"_id":"6621b36720fd4551470365e5","slug":"had-to-leave-for-the-booths-sent-home-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114977-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रवाना होना था बूथों पर... भेज दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रवाना होना था बूथों पर... भेज दिया घर
विज्ञापन
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में बेसिक शिक्षा के शिक्षामित्रों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। उन्हें पहले मतदान अधिकारी प्रथम के पद पर लगाया गया। प्रशिक्षण भी दिया गया। बाद में मतदान अधिकारी-दो के पद पर तैनाती की गई। प्रशिक्षण के बाद पार्टी की ड्यूटी दे दी गई। बृहस्पतिवार को जब शिक्षामित्र मंडी पहुंचे तो बताया कि उनकी ड्यूटी नहीं है। ऐसे में उनको मायूस होकर लौटना पड़ा।
जिले में करीब 15 सौ शिक्षामित्र हैं। लोकसभा चुनाव में इनकी ड्यूटी लगी थी। पार्टी भी तय कर दी गई। बृहस्पतिवार को सभी शिक्षामित्र बूथों पर रवाना होने के लिए तैयारी के साथ मंडी पहुंच गए। यहां आने के बाद बताया गया कि उनके स्थान पर महिला शिक्षामित्र की ड्यूटी लगा दी गई है। अब वह घर जा सकते हैं।
ऐसे में करीब 100 शिक्षामित्र परेशान होकर घूमते रहे। उनका कहना था कि ड्यूटी कट जाने की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे में स्कूल से भी गैर हाजिर रहे और मतदान ड्यूटी से भी मना कर दिया गया। शिक्षामित्रों ने अधिकारियों से शिकायत भी की है।