फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   guru gobind singh birthday

धूमधाम से मनाई गुरु गोविंद सिंह जयंती

Sun, 28 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 28 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
guru gobind singh birthday
शहर में मुख्य आयोजन छतरी चौराहा स्थित गुरु गुरुनानक दरबार में हुआ। सुबह अखंड पाठ का भोग पड़ा। इसके बाद मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह एवं भाई कुलवंत सिंह के जत्थों ने गुरुवाणी एवं गुरु महिमा का बखान किया। संगत को निहाल करते हुए मुख्यग्रंथी ने गुरु गोविंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा  अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ाई में पुत्रों के शहीद होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनका जीवन सिख पंथ के लिए आदर्श है। इस मौके पर विशाल लंगर भी सजाया गया जिसमें संगत ने कारसेवा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूरनपुर। 18 दिसंबर से चल रही प्रभातफेरी के क्रम का रविवार को समापन हुआ। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पांच पाठों की लड़ी का भोग के साथ समापन हुआ। दीवान सजा। इसमें गुरमीत सिंह के हजूरी रागी जत्था ने शबद कीर्तन किए। जितेंद्र पाल सिंह के कविश्वरी जत्थे ने गुरुवाणी का बखान किया। अरदास के साथ समारोह का समापन हुआ। अटूट लंगर भी चला। धार्मिक समारोह का संचालन मास्टर गुरदयाल सिंह ने किया। समारोह में अजायब सिंह, उपकार सिंह, हरदीप सिंह, पलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, कुलविंदर सिंह, बलजीत सिंह खैरा, राजविंदर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, सतनाम सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

मझोला। नगर में प्रभात फेरी में सैकड़ों लोगों ने शिरकत। प्रभात फेरी सुबह पांच बजे गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई। सबसे आगे पंच प्यारे उसके पीछे महाराज की सवारी और दर्जनों गुरु की संगत गुरूवाणी का जाप कर चल रही थी। भ्रमण के बाद गुरुद्वारे पर आ कर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में चरनजीत सिंह, अमरीक सिंह, कश्मीर सिंह , अंग्रेज सिंह, गुरमुख सिंह, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह, लाल सिंह, जोगिन्दर सिंह, सुच्चा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed