फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GST will bring transparency in Business

जीएसटी से व्यापार में आएगी पारदर्शिता, बढे़गा निर्यात

Fri, 02 Feb 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 02 Feb 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
GST will bring transparency in Business
रामलुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जीएसटी को लेकर चल रहे राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने जीएसटी के स्लैब, जीएसटी परिषद का गठन व कर प्रणाली के स्लैब आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान शोध पत्र भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

महाविद्यालय में शुक्रवार को जीएसटी: ए रोड मैप ऑफ इकोनामिक डेवलपमेंट फॉर न्यू इंडिया विषय पर आधारित राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन हुए तकनीकी सत्र का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल व प्राचार्य डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ ने किया। सत्र की अध्यक्षता कर रहे सीए डॉ. अशोक शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2003 में अप्रत्यक्ष कर पर केलकर कार्य बल ने वैट सिद्धांत पर आधारित एक व्यापक वस्तु और सेवा कर का सुझाव दिया था, जो अब जीएसटी के रूप में लागू किया गया है। उन्होंने जीएसटी परिषद का गठन, स्लैब व कार्यविधि के बारे में विस्तार से बताया। लोट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल ने जीएसटी लागू होने से कर व्यवस्था में पारदर्शिता, कराधान में वृद्धि, व्यापारियों के व्यापार की प्रत्येक कड़ी में टैक्स पर टैक्स देने की उलझन से मुक्ति आदि पर रोशनी डाली। बताया कि जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों को अपना कार्य पारदर्शिता के आधार पर करना होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर 160 देशों द्वारा जीएसटी अपनाने के कारण विश्व व्यापार में बहुत अधिक निर्यात की संभावनाएं भारतीय व्यापारियों के लिए बढ़ गई हैं। गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि चालू वर्ष में देश की विकास दर आठ प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लेगी। पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने जीएसटी को एक सरल टैक्स प्रक्रिया बताया। 
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को सभी क्षेत्रों में सहभागिता करने और नारी सशक्तिकरण का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा, डॉ. कामरान आलम खां, डॉ. माजिद हुसैन, डॉ. योगेंद्र वर्मा, प्रतिका गुरुदत्ता, रुप श्रीवास्तव, डॉ. आशीष, डॉ. रिचा आदि ने शोघ पत्र प्रस्तुत किए। सेमिनार में विद्यार्थियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed