{"_id":"1d308db288f0b349c7b4adaea0117768","slug":"grand-sage-valmiki-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
Pilibhit
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामायण रचियता महर्षि वाल्मीकि की जयंती शहर सहित पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। पूजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने घरों में मोमबत्तियां और बिजली की झालरों से रोशनी की।
विज्ञापन
मोहल्ला नखासा स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने झाडू छोड़ो कलम उठाओ अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट व हार पहनाकर समाज के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद वेदप्रकाश वाल्मीकि ने की। यहां अमर किशोर, श्रीगोपाल, रामचंद्र, मुकेश, चंद्रपाल, सोनू वाल्मीकि, दिनेश वाल्मीकि, मुलायम सिंह, अरुण राही, अजय, रिषभ, सोनू वाल्मीकि, जसवंत, मिंटू, जग्गो देवी, अनुज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर महर्षि वाल्मीकि सेना के तत्वावधान में शहर के एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अटल वाल्मीकि, रामचंद्र, शंकरलाल, रामस्वरूप, कृष्णशेखर, अंकुश, वीरेंद्र, नीरज, गौरव, अशोक शैलेंद्र, विजय गौतम, छत्रपाल, सत्येंद्र कुमार रवि राजा आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय वाल्मीकि जन विकास मंच की ओर से भी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम आदमी पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को महर्षि वाल्मीकि को युगादृष्टा बताते हुए उनके ज्ञान से प्रेरणा लेने और देश के उत्थान में मिलकर चलने का संकल्प लिया। यहां अरुण गंगवार, कुलदीप, कंचन, पंकज, बबलू, मोनू, रवि, संजीव आदि मौजूद रहे। शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला नखासा से झांकियों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा गैस चौराहा, चावला चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, कोतवाली, जेपी रोड, जाटो का चौराहा, लेखराज चौराहा, काला मंदिर, नई बस्ती चौराहा, सुनगढ़ी, विशाल टॉकीज होती हुई वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पूरनपुर। वाल्मीकि जयंती पर मोहल्ला कायस्थान में स्थिति महर्षि वाल्मीकि मंदिर में मंगलवार को हवन, पूजन हुआ। इसके बाद नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा पंचमदास इंटर कालेज, बमनपुरी, पुरानी स्टेट बैंक, माधोटांडा रेलवे क्रासिंग, माधोटांडा, स्टेशन रोड, तहसील रोड, पकड़िया चौराहा होते हुए वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महार्षि वाल्मीकि, लव-कुश, शंकर दरबार, दुर्गा, लक्ष्मी आदि की झांकियां थी। शोभायात्रा में राममूर्ति वाल्मीकि, बनवारी लाल, राजेंद्र राही, अमन, विनय राज, राजेश, मोनू वाल्मीकि, अंशु वाल्मीकि, नंद किशोर वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, श्याम बाबू वाल्मीकि, नीशू वाल्मीकि, लाडले वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, बलवीर वाल्मीकि, गोपाल वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, सियाराम वाल्मीकि आदि थे।