{"_id":"62e5857b992ca416f3363027","slug":"government-fulfilled-the-promise-of-power-supply-pilibhit-news-bly493025763","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई के लिए सरकार ने किए वादे बखूबी निभाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई के लिए सरकार ने किए वादे बखूबी निभाए
विज्ञापन
बिजली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पावर कारपोरेशन की ओर से शनिवार को बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकारों ने संयुक्त रूप से उपभोक्ताओं की पर्याप्त बिजली की सप्लाई दी है। जो वादे किए थे, उन्हें बखूबी निभाया है।
गांधी प्रेक्षागृह में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित बिजली महोत्सव में राज्यमंत्री ने कहा कि 2014 में जो उत्पादन क्षमता 2,48,554 मेगावाट थी, वह बढ़कर अब चार लाख मेगावाट हो गई है। यह मांग से 1,85 लाख मेगावाट अधिक है। भारत अब पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है। वादा किया था कि 2030 तक 40 प्रतिशत उत्पादन क्षमता नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से होगी। जिसे तय समय सीमा से नौ साल पहले पूरा कर लिया है।
वर्ष 2015 में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति का औसत 12.5 घंटे था। जो अब बढ़कर औसतन 22.5 घंटे हो गया है। सरकार ने विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 बनाए हैं। इसमें नया कनेक्शन प्राप्त करने की अधिकतम समय सीमा अधिसूचित की गई है। समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
मीटर संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए समय-सीमा अधिसूचित की गई है। बिजली महोत्सव संपूर्ण देश में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर के तत्वावधान में मनाया जा रहा है। इस मौके पर सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और एलईडी बल्ब देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता उसके मधुकर और अधिशासी अभियंता ज्ञानेेंद्र सिंह समेत कई अन्य अफसर भी मौजूद रहे।