{"_id":"6a038eb10790c1b42c0207c9","slug":"goods-worth-rs-2-lakh-including-cash-stolen-from-mobile-shop-and-book-depotgoods-worth-rs-2-lakh-including-cash-stolen-from-mobile-shop-and-book-depot-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-159309-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मोबाइल शॉप व बुक डिपो से दो लाख की नकदी सहित सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मोबाइल शॉप व बुक डिपो से दो लाख की नकदी सहित सामान चोरी
विज्ञापन
बरखेड़ा में जीने में लगा नकब फोटो संवाद
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले
बरखेड़ा। चोरों ने छत पर चढ़कर सीढ़ियों के पास नकब लगाकर दीवार काटी और मोबाइल शॉप व बुक डिपो से दो लाख की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
नगर में मुख्य मार्ग पर प्राइमरी स्कूल के निकट स्थित बृजेश इंटरप्राइजेज की मोबाइल शॉप व बुक डिपो है। प्रतिष्ठान के मालिक अखिलेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने दुकान के पास छत पर खुली सीढ़ियों के रास्ते पर नकब लगाई और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कैश काउंटर में रखे दो लाख रुपये और कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह उनके पिता बृजेश ने दुकान खोलकर काउंटर को देखा तो उनके कैश की दराज खुली मिली। उसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे। दुकानदार ने बताया कि मंगलवार को किताबों की गाड़ी आने वाली थी। उसी का भुगतान करने के लिए सोमवार को दो लाख की नकदी दराज में रखी थी। दुकान में सामान बिखरा और नकब से चोरी होने की जानकारी हुई।
पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली। साक्ष्य एकत्र करने को मौके पर फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। दुकान मालिक ने थाने में दी तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद