{"_id":"67dc62c8914e5c224a07dbb4","slug":"girls-side-extorted-one-lakh-rupees-by-threatening-for-not-marrying-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132673-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी न करने पर लड़की पक्ष ने धमकाकर वसूले एक लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी न करने पर लड़की पक्ष ने धमकाकर वसूले एक लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 21 Mar 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी से इन्कार करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष को कार्रवाई की धमकी देकर एक लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी शिकायतों का हवाला देकर रुपयों की मांग करने लगे। एसएसबी में तैनात लड़के को नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला क्षेत्र के ढेरम मड़रिया गांव निवासी चुन्नीलाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके दो पुत्र हैं। छोटा पुत्र एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर असम में तैनात है। जब उनका पुत्र ट्रेनिंग पर गया था तो गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के रिश्ते की बात चलाई थी।
इस बीच पुत्र की उस लड़की से बातचीत होने लगी, लेकिन रिश्ता तय नहीं हुआ। इसको लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग एक राय होकर षडयंत्र रचकर रुपये ऐंठने के उद्देश्य से पुत्र पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की पुलिस से शिकायत करने लगे।
विज्ञापन
नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी और 50 हजार रुपये लेकर समझौता कर लिया। दोबारा भी दबाव बनाकर आरोपियों ने 50 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद आरोपी फिर झूठा शिकायतीपत्र देकर दबाव बनाने लगे।
पांच फरवरी को आरोपियों ने घर में घुसकर पांच लाख रुपये की मांग को लेकर गाली-गलौज की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद