फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl's body found floating in canal

Pilibhit News: नहर में उतराता मिला युवती का शव

Sat, 20 Apr 2024 05:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found floating in canal
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर में महिला का उतराता हुआ शव मिला। पुलिस ने नहर से निकलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला का शव तीन दिन पुराना होने की आशंका पुलिस जता रही है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र में गांव मटेहना के समीप शुक्रवार दोपहर हरदोई ब्रांच नहर में महिला का शव नहर में उतराता मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर घुंघचाई धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। तमाम कोशिश के बाद महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। महिला काली टी-शर्ट और काले रंग की कैपरी पहने है। उसके सिर पर बाल नहीं मिले। इससे शव तीन दिन पुराना होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed