फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl student and boy's family clash at college gate over stalking dispute

Pilibhit News: पीछा करने के विवाद में छात्रा और छात्र के परिजन कॉलेज गेट पर भिड़े

Sat, 09 Sep 2023 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl student and boy's family clash at college gate over stalking dispute
पूरनपुर। छात्रा का पीछा करने को लेकर हुए विवाद में स्कूल गेट पर छात्र और छात्रा के परिजनोंं में मारपीट हो गई। मामला कोतवाली पहुंचा। यहां भी गेट पर दोनों पक्ष भिड़ गए। एक युवक ने छात्र के थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में समझौता होने पर उन्हें झगड़ा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा को उसका एक सहपाठी कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। शुक्रवार को कॉलेज गेट पर छात्रा के भाई ने छात्र को समझाने की कोशिश की। इस पर छात्र ने अपने परिजनोंं को बुला लिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर कॉलेज गेट पर ही मारपीट हो गई। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। कोतवाली गेट पर छात्रा पक्ष के एक युवक ने छात्र के थप्पड़ मार दिया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। देर शाम दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता कर लेने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को दोबारा झगड़ा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है इसलिए किसी पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed