{"_id":"6499e054bb018395c1037c04","slug":"girl-raped-on-the-pretext-of-marriage-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-191-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
Tue, 27 Jun 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र की एक युवती ने बरेली के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई की है।
सुनगढ़ी थानाक्षेत्र की युवती ने बताया कि वह एक दुकान पर नौकरी करती थी। इसी दौरान 2022 में उसकी मुलाकात बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की छोटी विहार कॉलोनी के दीपक से हुई। युवती का कहना है कि दीपक ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे गांधी स्टेडियम रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दीपक ने युवती को अपने रिश्तेदाराें से भी मिलवाया। परिजनोंं से भी उसकी बात कराई।
युवती का कहना है कि शुरू में तो परिजनों ने भी शादी के लिए हामी भर दी। बाद में 10 मार्च 2023 को दीपक और उसके घरवालों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव डाला। मना करने पर हत्या कर शव गायब करने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दीपक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।