फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl drowned in Khakra river, body found stuck in bushes

Pilibhit News: खकरा नदी में डूबी बच्ची झाड़ियों में फंसा मिला शव

Tue, 02 Dec 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girl drowned in Khakra river, body found stuck in bushes
प्रियंका फाइल फोटो
न्यूरिया। साथी बच्चों के साथ बेर तोड़नेे जा रही गांव छोटी फुलहर निवासी पांच वर्षीय बच्ची की खकरा नदी में डूबकर मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद बच्ची का शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम छोटी फुलहर निवासी राम स्वरूप की पांच वर्षीय पुत्री प्रियंका सोमवार शाम करीब चार बजे तीन अन्य बच्चियों के साथ गांव से लगभग 400 मीटर दूर स्थित खकरा नदी पार कर दूसरी तरफ बेर तोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन

नदी में इन दिनों पानी काफी कम होने के कारण लोग बिना नाव के ऐसे ही पार कर जाते हैं।
वह भी बाकी बच्चों के साथ चलकर ही पार करना चाह रही थी। लेकिन, उसे अंदाजा नहीं था कि वह डूब जाएगी। जैसे ही वह डूबी तो बच्चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की तलाश के बाद देर शाम बच्ची का शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। प्रियंका एक भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। वहीं, गांव में इस हादसे के बाद हर कोई गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed