फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A case has been filed for abetment to suicide.

Pilibhit News: आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed for abetment to suicide.
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बरेली के ट्रक चालक को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में शनिवार को पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव बहादुरपुर की मूल निवासी व यहां पटेल नगर में रहने वाली प्रमोद कुमारी ने शनिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि उनके पति एक व्यक्ति का ट्रक चलाते थे। उसी ट्रक पर थाना भता क्षेत्र के गांव लाडपुर मुड़िया निवासी गजेंद्र हेल्पर था। नौ सितंबर को उनके पति बीसलपुर में मौजूद थे। हेल्पर गजेंद्र ट्रक को गांव रावल कला में ले गया था, जहां ट्रक कीचड़ में फंस गया। शक के आधार पर थाना भुता की पुलिस ट्रक को निकलवा कर थाने ले गई। गजेंद्र ने ट्रक मालिक से झूठ बोल दिया कि इसमें सारी गलती ओमपाल की है। इस बात पर ट्रक मालिक ने गांव लाडपुर मुड़िया ग्राम पंचायत के प्रशासक रघुवीर और दो अज्ञात लोगों ने फोन पर उनके पति ओमपाल को काफी धमकाकर प्रताड़ित किया। इससे आहत होकर उनके पति ने शुक्रवार को बीसलपुर के गांव कासिमपुर के निकट पीपल की टहनी पर रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट में ट्रक के नंबर का उल्लेख किया गया है। उसके मालिक के नाम, पते को अज्ञात बताया गया है। इसके अलावा हेल्पर गजेंद्र और उसके भाई रघुवीर को नामजद किया गया है। उनके दो साथियों को अज्ञात बताया गया। रिपोर्ट में उस फोन नंबर का भी उल्लेख किया गया, जिस फोन से चालक को धमकी दी गई।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed