फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shopkeeper burnt with diesel after demanding loan, condition critical

Pilibhit News: उधारी मांगने पर दुकानदार को डीजल डालकर जलाया, हालत गंभीर

Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper burnt with diesel after demanding loan, condition critical
बिलसंडा। उधार दिए सामान के रुपये मांगने से नाराज पिता-पुत्रों ने दुकानदार को रास्ते में घेर लिया। उसके ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगी दी। इससे दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनके पिता रामदास अपनी किराना की दुकान बंद करने के बाद शुक्रवार की शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राजेश व उनके दो पुत्रों ने पिता को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप लगाया कि इस बीच राजेश का एक पुत्र डीजल ले आया।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके पिता को पकड़ लिया और उनके शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इससे पिता झुलसने लगे तो चीख-पुकार मच गई। अनेक राहगीर मौके पर जा पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धर्मेंद्र के अनुसार आरोपी उसके पिता की दुकान से उधार सामान ले गए थे। पिता ने उस सामान के रुपये मांगे तो आरोपी रंजिश मानने लगे थे। इसी रंजिश में उन लोगों ने पिता को घेरकर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करके नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed