{"_id":"6aa58bb0e434206cc606f92b","slug":"14-new-rural-roads-will-be-constructed-spending-more-than-rs-20-crore-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-168638-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 14 नई ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, 20 करोड़ से अधिक खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 14 नई ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, 20 करोड़ से अधिक खर्च
Sat, 12 Sep 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कई नए संपर्क मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बीसलपुर क्षेत्र में करीब 14 ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होने के साथ ही गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
जिले में सड़कों की खस्ताहाल हालत को सुधारने के लिए शासन की ओर से लगातार बजट मंजूरी किया जा रहा है। इसी के तहत अब 14 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित कार्यों में बनकटी पंडरी मार्ग से विठौरा खुर्द होते हुए बनकटी महोफ तक 2.70 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रमुख है। इस कार्य पर करीब 2.33 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इसी तरह मयूडांडी स्कूल से नवदिया तक एक किलोमीटर संपर्क मार्ग के निर्माण पर करीब 1.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सहिया मुगलपुरा से बनकटी पंहरी तक करीब 1.90 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर लगभग 2.39 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सकलपुर से रंपुरा उज्जैनिया तक 1.51 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
बीसलपुर क्षेत्र में भी ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए कई प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। हर्रई से मीरपुर ढकरिया होते हुए शहजादपुर तक 2.43 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर करीब 2.01 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मीरपुर बिलासपुर से तुरकिया तक 2.20 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए करीब 1.58 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इसी क्रम में मोहम्मदपुर ता. कशनपुर से इलाबांस तक 1.30 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर करीब 1.36 करोड़, खजुरिया नवीराम से कनपरा मार्ग पर 1.60 किलोमीटर सड़क के लिए करीब 1.46 करोड़ और बकैनिया ता. रामपुर से अमृत विक्रमपुर मार्ग के लिए 1.03 किलोमीटर सड़क पर करीब 1.06 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इसके अलावा सितारगंज-नवदिया मार्ग से हेतमनगला तक संपर्क मार्ग, मीरपुर रतनपुर से जसुपुरा मार्ग तथा बारह पत्थर तक छूटी कड़ी के नवनिर्माण के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को मुख्य सड़कों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-- -- -- --