Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, रुद्रपुर से राशन लेने आई थी गांव
युवती परिवार के साथ रुद्रपुर में रहती थी। शनिवार को वह राशन लेने अपने गांव आई थी। रविवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में युवती का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला। रविवार की सुबह युवती की दादी के घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह पांच साल से परिजनों के साथ रूद्रपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। हर माह राशन लेने के लिए परिवार का कोई सदस्य गांव आता है। शनिवार को उसने पुत्री को गांव भेजा था।
शाम साढ़े चार बजे पुत्री ने गांव पहुंचने की जानकारी पिता को फोन पर दी थी। इसके बाद कोटे पर जाकर राशन लिया। छह बजे पिता ने उसे फोन पर फिर बात की। तब तक सब कुछ ठीक था। युवती के ताऊ गांव में ही रहते हैं।
युवती की दादी पहुंची थीं घर
युवती के घर आने की जानकारी पर दादी पहुंचीं। हालचाल लेने के कुछ देर बाद वह लौट गईं। रविवार सुबह युवती को चाय देने के लिए दादी फिर घर पहुंचीं। दरवाजा खुला होने पर अंदर गईं। आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई।आंखों से कमजोर होने के चलते सहारे से दादी कमरे में पहुंचीं तो कुंडे से लटकी युवती के पैर टकराए। तब उन्होंने शव फंदे से लटका देखा। शोर मचने पर आसपास के लोग आ गए। परिजन भी रूद्रपुर से गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस कर रही जांच
इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। परिजन आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं मृतका के पिता ने बताया कि घर के मुख्य द्वार से कमरे तक तीन दरवाजे हैं। सुबह उनकी मां जब घर पहुंची तो तीनों दरवाजे खुले थे। उन्होंने फोन देखा तो उसका डाटा गायब था।
रविवार को पुत्री से बातचीत का भी डाटा नहीं था। उनका यह भी कहना है कि गांव का ही एक युवक पुत्री से बातचीत करता था। इसके बाद वह पुत्री को गांव से रुद्रपुर साथ ले गए थे। डाटा गायब होने से वह अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।