फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganpati Bappa Morya 's Bilsnda coined by acclamation

गणपति बप्पा मोरया की जयघोष से गूंजा बिलसंडा

Fri, 25 Sep 2015 11:27 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Fri, 25 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya 's Bilsnda coined by acclamation

नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा खन्नौत नदी पर पहुंची। जहां भक्तों ने प्रतिमा को नदी में विसर्जित कर दिया। शोभायात्रा के दौरान 25 स्थानों पर युवाओं ने मानव श्रंखला बनाकर ऊंचाई पर टांगी गई मटकियां तोंड़ी। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन

विहिप और गणेश मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बीते नौ दिनों से नगर के श्रीराम जानकी सत्संग भवन में चल रहा गणेश महोत्सव आज मूर्ति विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। शोभायात्रा में रंग गुलाल उड़ाते और गणपति बप्पा मोरया का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चल रही थी। मोहल्ला साहूकारा, हाथीखाना, पक्का तालाब और मेन रोड होती हुई मूर्ति विसर्जन यात्रा खन्नौत नदी पर पहुंची। भगवान गणेश की प्रतिमा के अलावा 32 छोटी मूर्तियों को भी नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन के बाद विशाल भंडारा हुआ। शोभायात्रा में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, गणेश मंडल के सदस्य राजीव मिश्रा, आशीष सक्सेना, प्रेम शर्मा, राजीव शर्मा, अनुज पांडेय, सच्चिदानंद शर्मा, अचल गुप्ता, संजीव गुप्ता, प्रकाश शर्मा, प्रदीप मिश्रा, सर्वेश वर्मा, महेश कश्यप, रिषी गुप्ता, राजा अवस्थी, निखिल अग्रवाल आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


देवताओं की सजी झांकियां रहीं आकर्षण का केन्द्र
बिलसंडा। शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती और राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं। डीजे की मधुर ध्वनि पर देवताओं के स्वरूपों द्वारा किए गए नृत्य ने सभी का मनमोह लिया। बाबा भोले भंडारी भांग के नशे में धुत्त होकर डमरू बजाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed