फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganesha festival starts fourth , procession out

गणेश चौथ मेला शुरू, शोभायात्रा निकली

Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
गणेश चौथ मेले का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। डीएम मासूम अली सरवर ने एक भव्य समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश पूजन कर और आरती उतारकर जिले के मंगल की कामना की। शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन

शहर के सुप्रसिद्ध गणेश चौथे मेले का सोमवार को डीएम ने शुभारंभ किया। आयोजन समिति और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भगवान गणेश का पूजन कर उन्होंने सभी को चतुर्थी की बधाई दी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, मेला मजिस्ट्रेट अरुण मणि त्रिपाठी, एएसपी विकास कुमार वैद्य, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा, आयोजन समिति के संयोजक अनूप अग्रवाल, अवधेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, एसपीएस संधू, संजीव मिश्रा, महंत ओमकार नाथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शाम को मेला स्थल से झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात मेला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। उधर, राजा बाग कॉलोनी में सार्वजनिक गणेश चतुर्थी कार्यक्रम शुरू हुआ। रामवीर सिंह और शीला देवी ने पूजन-अर्चना की। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख नवीन सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया, वीरेंद्र पाल सिंह, सोनू, प्रताप, उमेश त्रिगुणायत, शशि, मीना, मनोरजा, नीलम, प्रियंका, सीमा, अनिकेत, आदित्य, धर्मेंद्र, सीमा, मोहित, अजय, सुमित, अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


चौक बाजार से भी निकली शोभायात्रा
श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव पीलीभीत और महाराष्ट्र मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चौक बाजार से भव्य शोभायात्रा निकली। शहर कोतवाल हरगोविंद सिंह ने पूजा-अर्चना की और झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें भगवान गणेश, शंकर भगवान, हनुमानजी सहित कई देवी-देवाताओं की झांकियां शामिल रहीं। राजस्थान लोक मंच के कलाकारों ने भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। गणपति बप्पा मोरया की धुन पर भक्तों के थिरकते कदमों के साथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चौक पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में संयोजक राजेश अग्रवाल बिचले, हरीश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, प्रियांश अग्रवाल, आदित्य, पवित्र, अमित, सुनील, गणेश मराठा, पप्पू त्रिवेदी, दीपक मराठा, पुनीत मिश्रा, संजय आदि शामिल रहे। यहां डॉ. आरएच गोखले ने पूजन कर मूर्ति स्थापना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed