फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganesh immersion procession taken out with great pomp

Pilibhit News: धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा

Wed, 27 Sep 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ganesh immersion procession taken out with great pomp
बिलसंडा में विसर्जन यात्रा के दौरान मटकी फोड़ता युवक । स्रोत - कमेटी
बिलसंडा। नगर के मोहल्ला देवीस्थान मंदिर से श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए खन्नौत नदी ले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खूब गुलाल उड़ाया। नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

नगर के देवीस्थान मंदिर पर गणेश महोत्सव मनाया गया। मंदिर पर विधि-विधान से पूजा कर गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। इसके बाद सात दिवसीय राम कथा का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। बुधवार को देवीस्थान मंदिर पर स्थापित गजानन महाराज श्री गणेश जी का विसर्जन के लिए तमाम श्रद्धालु एकत्र हुए।
विज्ञापन

विसर्जन से पूर्व हवन यज्ञ किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। चहुं ओर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ आदि के जयघोष गूंजते रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, हनुमान समेत कई आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में जगह जगह लोगों ने अपने घरों के ऊपर मटकी लगाई। जिसको नगर एवं बाहर से मटकी फोड़ टोली ने एक के बाद सभी मटकी फोड़ा। इसके बाद श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा को खन्नौत नदी लेकर पहुंचे जहां पूरे विधि विधान से भगवान गणेश का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed