फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganesh fourth Fair

32 वर्षों से जिले का मान बढ़ा रहा गणेश चौथ मेला

Fri, 02 Oct 2015 10:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 02 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
गणेश चौथ मेला पिछले 32 वर्षों से जिले का मान बढ़ा रहा है। पहली बार 1984
विज्ञापन
में गणेश चौथ मेला सिर्फ एक दिन का हुआ था, जिसमें भगवान गणेश की रथ यात्रा निकाली गई थी। 1985 में सात दिवसीय मेला शहर के मीना बाजार ग्राउंड में आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट असगर अली नकवी ने किया था। मेला लगवाने की भूमिका युवा जागृति परिषद ने निभाई थी।
जिले का प्रमुख गणेश चौथ मेला पिछले 32 वर्षों से लग रहा है। इसमें पूरे प्रदेश के दुकानदार दुकानें लगाते हैं। यह मेला शुरुआत में सात दिन का लगता था। 1992 में मेले को गति मिली और रामलीला मैदान में यह मेला लगा। तब तत्कालीन शिक्षामंत्री रहे नेपाल सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। मेले में भगवान की गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से शोभा यात्रा निकालने की भी परंपरा है। हमेशा से यह यात्रा गणेश चतुर्थी के दिन निकाली जाती है।
शोभायात्रा में शामिल भगवान गणेश की प्रतिमा को देवहा नदी में विसर्जित किया जाता था,  लेकिन इस साल से शहर के दूसरे छोर स्थित गौहनिया चौराहे के पास बने तालाब में उसे विसर्जन किया गया। 1999 में यह मेला 22 दिन का लगने लगा। तत्कालीन युवा जागृति परिषद के अध्यक्ष हरी किशोर रावत ने बताया कि मेले के शुरुआत में दुकानदारों को बुलाना पड़ता था। इसमें काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब स्थिति अलग है।
दुकानदारों को अब खुद इस मेले के लगने का इंतजार रहता है। मेले में 1984 से ही ओम प्रकाश का ढोला का भी आयोजन शुरू हुआ। जो उनके बाद उनके पुत्र प्रदीप कुमार करते हैं। 1995 में परिषद के मंच पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाने लगीं। 2011 से अखिल भारतीय कवि सम्मलेन व मुशायरा की शान बढ़ाते आ रहे हैं।   
000
मेले में सबसे ज्यादा बिकते हैं कप
गणेश चौथ मेले में कप की दुकानें सबसे ज्यादा लगती है। कमेटी अध्यक्ष बताते है कि पहले एक या दो दुकानें लगती थीं, अब यहां काफी दुकानें लगने लगी हैं। मेले में आने वाले लोग सबसे ज्यादा कप खरीदते है।
000
झूलों से प्रख्यात है गणेश चौथ मेला
मेले में कई तरह के झूले लगते हैं। जो दर्शकों को सबसे ज्यादा भाते है। कमेटी के लोग बताते है के दर्शक पूरे वर्ष गणेश चौथ मेले में लगने वाले झूलों का इंतजार करते हैं।
0000
2 पीबीटीपी 10
1984 से मेले को लगातार गति दी जा रही है। शहर में लगने वाला मेला प्रदेश में दूसरे नंबर का है। वर्तमान परिषद के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
- हरी किशोर रावत, संस्थापक युवा जागृति परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed