फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Game of attachment spoofed cleanliness

अटैचमेंट के खेल ने बिगाड़ा सफाई का तानाबाना

Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर से गांव तक साफ सफाई रखने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पीएम व सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जिले के अधिकारी बट्टा लगा रहे हैं। गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों को विभिन्न कार्यालयों व आवासों से अटैच किया गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से जिलेभर में लगभग एक हजार पंचायत सफाई कर्मी तैनात हैं। इन पंचायत सफाई कर्मियों का गांव की गली सड़कों के अलावा सरकारी स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, बाजार आदि की सफाई का जिम्मा सौंपा गया है लेकिन जिले के लगभग 80 प्रतिशत गांव में हफ्ते में एक दो बार ही सफाई कर्मी प्रधान एवं कुछ खास सदस्यों के घरों के आसपास सफाई की औपचारिकता निभाते हैं। गांव में लगातार अनुपस्थिति और हर गली कूचे में गंदगी के बाद भी इनका वेतन प्रतिमाह निकल रहा है। दरअसल गांव में इन सफाई कर्मियों के न पहुंचने की सबसे बड़ी वजह है लगभग सौ पंचायत सफाई कर्मियों का विभिन्न अधिकारियों के कार्यालयों, आवासों में अटैच होना। कुछ तो लिखित रूप से अटैच किए गए हैं जबकि अधिकांश अवैध रूप से अटैच हैं। 
विज्ञापन

कहां कहां हैं अटैचमेेंट
पंचायत सफाई कर्मियों का अटैचमेंट डीएम के आवास से लेकर एडीएम, एसडीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ सहित लगभग हर स्तर पर है। कोई साहब की सरकारी तो कोई प्राइवेट गाड़ी चला रहा है। कई साहब के अर्दली हैं। कहीं कोई कार्यालय में बाबूगिरी कर रहा तो कोई कंप्यूटर आपरेटर का काम देख रहा है।
विज्ञापन

पंचायत सफाई कर्मचारियों की विस्तृत सूची बनवाई जा रही है। सूची से स्थिति स्पष्ट होने के बाद अटैचमेंट समाप्त कराकर सभी को गांव में नए सिरे से तैनात किया जाएगा। - शशिकांत पांडेय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed