{"_id":"6076c2878ebc3edc076e1c00","slug":"gajraula-disabled-teenager-murdered-after-rape-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला: पीलीभीत में दुष्कर्म के बाद दिव्यांग किशोरी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला: पीलीभीत में दुष्कर्म के बाद दिव्यांग किशोरी हत्या
Wed, 14 Apr 2021 03:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (पीलीभीत)
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 Apr 2021 03:53 PM IST
सार
- भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिव्यांग किशोरी की सोमवार रात दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। घर वालों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर दुष्कर्म के बाद हत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह पिता और छोटे भाई के साथ घर से दो सौ मीटर दूर स्थित खेत पर भूसा लेने गया था। घर पर 17 वर्षीय दिव्यांग बहन अकेली थी। रात करीब साढ़े नौ बजे वह भूसे की फांदी लेकर घर पहुंचे तो गांव का 35 वर्षीय युवक घर से निकलता दिखाई दिया। घर में बहन बेसुध अर्धनग्न हालत में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
पीछा कर युवक को पकड़ लेकिन धक्का देकर आरोपी भाग गया। घर आकर बहन से पूछा, मगर वह कुछ बता नहीं सकी। रात करीब एक बजे अचानक बहन की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। रात करीब दो बजे यूपी 112 पर कॉल की गई। कुछ ही देर में यूपी 112 और गजरौला पुलिस घर आ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने परिवार के आरोप लगाने पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और आत्महत्या को विवश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नही हुई है, बिसरा जांच को सुरक्षित किया गया है।