फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gadkari's program and increased factionalism in BJP

गडकरी के कार्यक्रम से और बढ़ी भाजपा में गुटबाजी

Thu, 29 Sep 2016 11:46 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और संगठन के बीच चली आ रही आंतरिक कलह नितिन गडकरी के यहां आने के बाद से और बढ़ गई है। नितिन गडकरी के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार समेत संगठन के अधिकांश पदाधिकारी नदारद रहे। भाजपा संगठन के इन पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

नितिन गडकरी के कार्यक्रम की सूचना कई दिन पहले से ही भाजपा नेताओं को थी। इसकी तैयारियां भी शुरू की गईं। हालांकि यह कार्यक्रम सरकारी था। लिहाजा मंत्रालय की ओर से इसके लिए कार्ड छपवाए गए थे। कार्ड में जिले के सभी विधायक, सांसद के नाम बतौर अतिथि छपे थे। इसके अलावा पार्टी स्तर से भी तमाम कार्ड बांटे गए थे। पार्टी स्तर से बांटे गए कार्ड पर निवेदक समस्त भारतीय जनता पार्टी लिखा था। उम्मीद थी कि गडकरी के कार्यक्रम में भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष गंगवार समेत जिला संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी न तो गडकरी का स्वागत करने पहुंचे और न ही उनके मंच अथवा दर्शक दीर्घा में कहीं दिखाई दिए। गडकरी के जाने के बाद इसकी खासी चर्चा भी रही। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा संगठन और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बीच चले आ रहे मतभेद के नतीजे के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

0000
जिलाध्यक्ष ने मेनका पर जड़े आरोप, शिकायत भेजी
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि गडकरी के यहां आने का कार्यक्रम विशुद्ध रूप से सरकारी था लेकिन इसे मेनका गांधी ने हाईजेक कर लिया। आरोप लगाया कि मेनका गांधी के लोगों की ओर से जो कार्ड निजी स्तर पर छपवाए गए उसमें निवेदक भारतीय जनता पार्टी लिख जिले की जनता को गुमराह किया गया। मेनका गांधी भाजपा की सांसद हैं। वह भारतीय जनता पार्टी नहीं हैं। संगठन के लोगों की बिना जानकारी के यह कार्ड छपवाए गए। यही नहीं कार्यक्रम में उन्हें बुलाया तक नहीं गया। कमोवेश यही संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ किया गया। इसकी पूरी सूचना प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनका गांधी की ओर से कोई कार्ड नहीं छपवाए गए। अगर कोई इस तरह का कार्ड छपा है तो उससे मेनका गांधी का कुछ लेना-देना नहीं है। केंद्र सरकार के मंत्री का कार्यक्रम था। मेनका गांधी उसमें स्वयं अतिथि के रूप में आमंत्रित थीं। भाजपा के प्रति पॉजिटिव सोच रखने वाले और विकास के हमदर्द लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे भी। जो नहीं पहुंचे वह जिले के विकास के हितैषी नहीं हैं।
- एमआर मलिक, प्रवक्ता मेनका गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed